मध्यप्रदेश : जन्मदिन की पार्टी में बुला महिला पुलिसकर्मी से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

By: Ankur Sat, 25 Sept 2021 8:09:42

मध्यप्रदेश : जन्मदिन की पार्टी में बुला महिला पुलिसकर्मी से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के नीमच से एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां जन्मदिन की पार्टी में बुला महिला पुलिसकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और पीड़िता को धमकाते रहे। इस मामले में 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पीड़िता का कहना है कि मुख्य आरोपी की मां और एक रिश्तेदार उसे जान से मारने की धमकी देते थे। साथ ही, पैसे की मांग करते थे। बता दें कि पीड़िता पहले नीमच में ही तैनात थी, लेकिन अब इंदौर में कार्यरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात करीब एक महीने पहले हुई थी। इस मामले में पीड़िता ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इनमें मुख्य आरोपी की मां भी शामिल है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।

यह जानकारी महिला पुलिस थाने की इंचार्ज अनुराधा गिरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दोस्ती की थी और अप्रैल में व्हाट्सएप पर बात करने लगा। उसने अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। वहां तीन लोगों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी, उसके भाई और एक अन्य शख्स ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड में नए कोरोना संक्रमितो के मुकाबले 133 फीसदी हुए रिकवर, किसी मरीज की नहीं हुई मौत

# गोरखपुर : पांच युवकों ने अपने ही दोस्त को शराब के नशे में धुत कर किया सामूहिक कुकर्म, चार गिरफ्तार, एक फरार

# गोरखपुर : प्लास्टिक के बोरे में लिपटा हुआ मिला नवजात बच्ची का शव, मची लोगों में खलबली

# शिमला : क्लर्क परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, दूसरे के रोल नंबर पर दे रहा था पेपर

# लखनऊ : वीडियो देखने के लिए नहीं दिया मोबाइल तो कर डाली चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com